सूर्यवंशी का ट्रेलरः जोक्स मारते हुए दुश्मनों का खात्मा करते दिखे अक्षय, अजय और रणवीर

3/2/2020 6:30:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। चार मिनिट का यह ट्रेलर दर्शकों को थामे रखता है। इसके ट्रेलर में सिर्फ अक्षय ही नहीं, बल्कि अजय देवगन और रणवीर सिंह की इंट्री भी फैंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म का ट्रेल अजय देवगन की आवाज से होता है। इसमें वह 1993 में मुंबई सहित अन्य शहरों में हुए धमाकों का जिक्र कर रहे हैं।      

रोहित शेट्टी का नया पुलिसवाला किरदार मुंबई से है। सूर्यवंशी के ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी डीसीपी वीर सूर्यवंशी की है, जिसे मुंबई पर होने वाले "सबसे बड़े हमले" को रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

 ट्रेलर में किसी तरह का झुपा हुआ प्लॉट और ट्विस्ट नहीं है। ट्रेलर से साफ-साफ पता चलता है कि 1993 में मुंबई में घुसे आतंकियों ने एक गुप्त स्थान पर कई किलो आरडीएक्स छुपाया हुआ है और वे एक बार फिर शहर भर में धमाकों के साथ मुंबई को तबाह करने की योजना बना रहे हैं।

Edited By

Vikas Sharma