रिलीज हुआ 'सूरमा' का एंथम सॉन्ग, जोश से भरपूर है ये गाना

6/26/2018 1:01:46 PM

मुंबई: एक्टर दिलजीत की फिल्म 'सूरमा' का एंथम सॉन्ग रिलीज़ हो गया है। एंथम सांग को अमेज़न प्राइम म्यूजिक के जरिए रिलीज़ किया गया है। इसकी जानकारी अमेजन प्राइम म्यूजिक के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई। हाल में रिलीज़ हुए फिल्म के ट्रेलर की तरह एंथम गीत दर्शकों के मन को जज्बे से भर देगा। यह गाना उन सभी सूरमाओं को समर्पित है, जिन्होंने जीवन के कठिन स्थिति को मात देकर जिंदगी में अपनी दमदार वापसी की है।

 

 

 

ट्रेलर से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक 'सूरमा' में अभिनेता दिलजीत दोसांझ मंझे हुए खिलाड़ी की तरह हॉकी खेलते हुए नजर आएंगे। गुलजार द्वारा लिखित सूरमा एंथम को शंकर महादेवन ने अपनी आवाज दी है तो वहीं शंकर एहसान लॉय ने अपने संगीत से गाने में चार चांद लगा दिए हैं। यह फिल्म 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी।
 

Punjab Kesari