51 की उम्र में दूसरी बार पिता बना ''ससुराल गेंदा फूल'' का एक्टर, 7 साल पहले की थी दूसरी शादी

4/7/2019 5:42:34 PM

मुंबई:फेमस टीवी शो 'ससुराल गेंदा फूल' में काम कर चुके एक्टर सूरज थापर के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सूरज 51 साल की उम्र में दोबारा पिता बने हैं। सूरज की पत्नी दीप्ति ध्यानी ने गुड़ी पड़वा के दिन बेटे को जन्म दिया। सूरज के पहले से ही एक बेटा था। सूरज ने कहा- 'मैं और मेरी पत्नी इस बार बेटी की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन भगवान ने हमें फिर बेटा दिया। अब दो बेटे हैं तो शादी के बाद हमारे घर दो बेटियां आएंगी।'

 

7 साल पहले की थी दूसरी शादी

बता दें कि सूजर की पहली शादी 2003 में एक्ट्रेस रोमा नवानी से हुई थी। रोमा और सूरज की पहली मुलाकात फिल्म 'अंगार' के सेट पर हुई थी। शादी से पहले दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया। सूरज और रोमा ने 'द परफेक्ट हसबैंड' और 'अभी तो मैं जवान हूं' जैसे प्ले में काम किया था। लेकिन शादी के 3 साल बाद दोनों में झगड़े और मनमुटाव होने लगा, जिसके चलते दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद रोमा अपने पेरेंट्स के साथ रहने लगी थीं।

काम की बात करें तो सूरज कई सारे सीरियल में काम कर चुके हैं। इन सीरियल्स में एक नई पहचान, रजिया सुल्तान, भाई, भइया और ब्रदर, चंद्रगुप्त मौर्या और एक रिश्ता साझेदारी का शामिल है। सूरज ने 'ससुराल गेंदा फूल' सीरियल में आलोक कश्यप का किरदार निभाया था। इस सीरियल को लोगों मे काफी पसंद किया था।  

 

Smita Sharma