जिया खान मामले में राहत के बाद अब सूरज पंचोली ने किए गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन, सामने आई तस्वीरें

6/8/2023 11:09:26 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सूरज पंचोली बीते महीने जिया खान मामले को लेकर खूब चर्चा में आए थे। हालांकि, इस केस में 10 साल बाद एक्टर को राहत की सांस मिली। कोर्ट ने 28 अप्रैल को फैसला सुनाते है जिया खान केस में सूरज पंचोली को बरी कर दिया था। मामले में बरी होने के बाद एक्टर ने राहत की सांस ली और वह मंदिर गुरुद्वारे जाकर भगवान का शुक्रिया मना रहे हैं। इसी बीच हाल ही में अब सूरज ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

PunjabKesari


सोमनाथ मंदिर में सूरज पंचोली दोनों हाथ जोड़ नतमस्तक हुए और ध्वजा पूजन किया। इस दौरान उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी और सुकून दिखा। 

PunjabKesari

 

बता दें, सूरज पंचोली की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस जिया खान की 3 जून, 2013 को मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद पुलिस को जिया के घर से छह पन्ने का सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उन्होंने सूरज पंचोली पर कई आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने एक्टर को अपनी हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में जमानत पर रिहा कर दिया था। वहीं, 10 बाद कोर्ट ने 28 अप्रैल, 2023 को इस केस में फैसला सुनाया और सूरज को बरी कर दिया। केस में बरी होने के बाद सूरज ने सिद्धिविनायक मंदिर और बंगला साहिब गुरुद्वारे में दर्शन किए थे।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News