व्हाइट में रणवीर...ब्लैक ड्रेस में दीपिका...प्रेग्नेंसी ग्लो ने और बढ़ाई Mom To Be के लुक की खूबसूरती

3/2/2024 12:57:02 PM

मुंबई: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी जुलाई के महीने में शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं शादी से पहले अंबानी फैमिली ने जामनगर में तीन दिन का ग्रैंड प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन आयोजित किया है। ये प्रीवेडिंग फंक्शन 1 मार्च से शुरू होकर 3 मार्च तक जारी रहेगा। 1 मार्च को काॅकटेल पार्टी रखी गई जिसमें  सभी मेहमानों के एक से बढ़कर एक लुक्स सामने आए। लेकिन सारी महफिल तो हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देने वाली दीपिका पादुकोण ने लूट ली।

 

टू बी मॉम ने अपनेबोल्ड अंदाज को डिच करते हुए इस बार विटेंज टच के जरिए अपना चार्म बिखेरा। लुक की बात करें तो दीपिका ने ब्लैक कलर का मैक्सी लेंथ ड्रेस पिक की थी। ये  क्लासी लुकिंग अटायर में ब्रॉड प्लीट्स थीं जो बॉल गाउन फॉल के साथ मिलकर कमाल का लुक क्रिएट कर रही थीं।

फ्रंट और बैक पर इसमें स्क्वेर नेकलाइन डिजाइन दी गई थी, जिसके साथ ब्रॉड स्ट्रैप्स स्टिच्ड थे।  गाउन का जो शेप और फिट थे, वो दीपिका की प्रेगनेंट बॉडी के लिए एकदम परफेक्ट थे। दीपिका ने अपने इसलुक के लिए पन्ने से बनी जूलरी चूज की थी। उन्होंने गले में बड़े-बड़े एम्रल्ड से सजा चोकर नेकपीस पहना था।

मेकअप की बात करें, तो उन्होंने बेस को नैचरल टोन रखते हुए लिप्स को रेड लिप्स्टिक से कलर किया। बड़ी-बड़ी आंखों को विंग्ड आईलाइनर से और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाया। चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो उनकी खूबसूरती को  दोगुना कर रहा था।

 

वहीं रणवीर की बात करें तो उन्होंने ऑल व्हाइट सूट के साथ बड़े-बड़े शेड वाले ग्लासेज कैरी किए थे जिसमें वे हैंडसम लग रहे थे। फैंस Parents To Be की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Content Writer

Smita Sharma