बेबीमून एंंजॉय कर मुंबई लौटे Parents To Be आलिया-रणबीर,ब्लैक आउटफिट में ''कपूर बहू'' ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

8/15/2022 9:22:57 AM

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। कुछ सालों की डेटिंग के बाद लव बर्ड्स ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया और इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे। 27 जून को आलिया ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की। इसके बाद से ही इस कपल की खुशी सातवें आसमान पर है। दोनों  इस समय अपने जीवन के सबसे खूबसूरत फेज को एंजाॅय कर रहे हैं।

PunjabKesari

दोनों कुछ दिन पहले अपने बेबीमून के लिए गए थे। वहीं अब पेरेंट्स टू बी कपल मुंबई लौट आया है। रविवार को इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान Mom-To-Be आलिया भट्ट ब्लैक को-ऑर्ड सेट और व्हाइट ओवरसाइज़ जैकेट में कूल दिखीं।

PunjabKesari

कैजुअल लेयर्ड आउटफिट में आलिया ने अपना बड़ा बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। इस दौरान आलिया ने स्टाइलिश बैग कैरी किया था। वहीं रणबीर पेस्टल ब्लू कलर का जॉगर के साथ मैचिंग शर्ट पहने कूल दिखे। कपल ने एयरपोर्ट पर जमकर पोज दिए। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

बेबीमून के दौरान आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो क्यूट पोस्ट किए थे। उसने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने देवा देवा पर थिरक रहे थे।इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'मेरी जिंदगी की रोशनी।'

PunjabKesari

गौरतलब है कि आलिया और रणबीर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को सात फेरे लिए थे। एक्ट्रेस ने शादी के लगभग दो महीने बाद ही 27 जून को एक तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

शेयर की तस्वीर में आलिया हाॅस्पिटल बेड पर लेटी दिख रही थी। वहीं रणबीर उनके बगल में बैठे थे। दोनों सोनोग्राफी मशीन को देख रहे थे। तस्वीर के साथ आलिया ने लिखा था- 'हमारा बेबी...जल्द आ रहा है।'

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

काम की बात करें तो आलिया की फिल्म 'डार्लिंग्स' हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा आलिया रणबीर कपूर के साथ अपनी पहली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', रणवीर सिंह के साथ राॅकी रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। वहीं रणबीर की फिल्म शमशेरा हाल ही में रिलीज हुई है। रणबीर के अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ अनटाइटल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News