''दिन शगना दा चढेया आओ सखियों नि वेहरा सजेया..होने वाले दुल्हे के रंग में रंगी श्रद्धा आर्या, हल्दी सेरेमनी में एक्ट्रेस ने खनकाया चूड़ा

11/16/2021 3:04:39 PM

मुंबई: 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या चंद घंटों में दुल्हन बनने वाली हैं।  श्रद्धा आर्या  आज दिल्ली में राहुल नाम के एक नेवी अफसर के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।
कुछ समय पहले ही श्रद्धा आर्या ने अपनी हल्दी की रस्म को पूरा किया है। रस्मों के दौरान श्रद्धा आर्या पूरे टशन में धमाल मचाती नजर आईं। सोशल मीडिया पर श्रद्धा आर्या की तस्वीरें छा चुकी हैं। हल्दी सेरेमनी में एक्ट्रेस येलो आउटफिट में नजर आईं।

उन्होंने अपने लुक को फूलों से बनी ज्वेलरी से कंप्लीट किया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पिया के नाम की हल्दी लगते ही एक्ट्रेस किस तरह खिल उठती हैं। तस्वीर में श्रद्धा आर्या की स्माइल बड़ी प्यारी लग रही है। शादी की रस्मों के दौरान श्रद्धा आर्या अपने चूढ़े को खनकाती नजर आईं। श्रद्धा आर्या ने अपनी हल्दी की रस्म में खूब मस्ती की है। तस्वीर में श्रद्धा आर्या डांस करती नजर आ रही हैं। फैंस श्रद्धा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। देखें तस्वीरें ........

 

 

 

 

 

 

 


 

Content Writer

Smita Sharma