लाल जोड़े में गोविंदा की भांजी: महादेव के चरणों में शादी का पहला कार्ड...काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची आरती सिंह

4/18/2024 12:50:09 PM

मुंबई: गोविंदा की भांजी और काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। आरती इसी महीने (अप्रैल) की 25 तारीख को अपने प्यार दीपक चौहान से शादी रचाएंगी। आरती की शादी में अब बस एक हफ्ता बचा है। ऐसे में पूरा परिवार शादी की तैयारियों में बिजी हैं।

 

 

आरती का घर रोशनी से जगमगा उठा है। इसके साथ ही आरती की शादी से पहले घर में माता रानी का जगराता हुआ था। आरती सिंह ने जागरण की सभी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं अब आरती सिंह अपनी शादी का लेकर महादेव के दरबार में पहुंच गई हैं।

 

आरती अपनी शादी का पहला कार्ड लेकर उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर महादेव के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंची हैं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

तस्वीरों में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ने अपने हाथों में लाल रंग का शादी का कार्ड थाम रखा है जिसमें आरती और दीपक लिखा है। लुक की बात करें तो आरती ने रेड कलर की साड़ी पहन रखी है। उन्होंने सिर पर साड़ी का पल्लू रखा है। फैंस आरती की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि  आरती का रिश्ता उनकी आंटी ने दीपक से फिक्स कराया है। वहीं दीपक को भी आरती को मनाने में कई पापड़ बेलने पड़े थे। 

Content Writer

Smita Sharma