Me Too: अनु मालिक को इंडियन आइडल से बाहर करेगा सोनी टीवी!
11/6/2019 5:19:01 PM
बॉलीवुड तड़का डेस्क। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और इंडियन आइडल 11 जज अनु मलिक के खिलाफ चल रही कंट्रोवर्सी फ़िलहाल खत्म होती नहीं दिख रही हैं। मलिक पर सोना मोहापात्रा और श्वेता पंडित ने पिछले साल मी टू मूवमेंट के दौरान सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। मलिक इंडियन आइडल को जज कर रहे थे। उन्हें चैनल और शो के मेकर्स द्वारा बदल दिया गया था। लेकिन रियलिटी शो के वर्तमान सीज़न में अनु मलिक के कमबैक से सभी अपसैट हैं।
शो के दर्शकों के अलावा ट्विटर पर लगातार अपनी निराशा को शेयर करने के लिए सिंगर नेहा भसीन ने मलिक को शो में वापस लाने के चैनल के फैसले की कड़ी निंदा की। और अब, ऐसा लगता है कि चैनल अनु मलिक को छोड़ने की योजना बना रहा है।
एक ऑनलाइन पोर्टल के क्लोज सोर्स ने बताया, "अनु मलिक को अगले कुछ हफ्तों में बाहर का दरवाजा दिखाया जा सकता है। उन्हें लगा कि उनके खिलाफ उठीं ये आवाज़ अब शांत हो गई होंगी। उन्होंने अपने कमबैक के खिलाफ बढ़ती इन शिकायतों का अनुमान नहीं लगाया।"
हालांकि, अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
View this post on InstagramA post shared by Hema Sardesai (@hemaasardesai) on
हाल ही में सिंगर हेमा सरदेसाई मलिक का बचाव करने उतरीं। हेमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर महिलाओं के इतने लंबे समय तक शांत रहने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "मैं कुछ सिंगर्स से पूछना चाहती हूं, जो उनके खिलाफ बात कर रहे हैं। आप इतने सालों से चुप क्यों थे? अगर आप सस्ती लोकप्रियता के लिए उन पर पत्थर फेंक रहे हैं, तो यह सही नहीं है। ताली दोनों हाथों से बजती है।"