सोनू सूद ने खास अंदाज में फराह खान को किया बर्थडे विश, ट्वीट कर लिखा- तुम मेरी बहन, मेरी फैमिली और सबकुछ हो

1/9/2021 5:30:24 PM


मुंबई. बॉलीवुड फेमस करियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान आज अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। फराह का जन्म 9 जनवरी 1965 को मुंबई में हुआ। फराह को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्टर सोनू सूद ने भी खास अंदाज में फराह  को बर्थडे विश किया है। 


सोनू ने ट्वीट कर फराह को बर्थडे विश किया है। सोनू ने फराह को विश करते हुए बहुत ही प्यारे शब्द लिखे हैं- मेरी दोस्त, मेरी बहन, मेरी फैमिली और मेरी सबकुछ हो आप। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। फराह तुम्हारे जैसा कोई नहीं हो सकता है। बहुत सारा प्यार। फैंस एक्टर के इस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं और फराह को बर्थडे विश कर रहे हैं। 


काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सोनू अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त के साथ नजर आने वाले हैं।

Parminder Kaur