शिरडी मंदिर दर्शन करने पहुंचे सोनू सूद, एक्टर को देख क्रेजी हुए फैंस, वायरल हुआ वीडियो

1/11/2021 12:14:26 PM

मुंबई. एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन से लेकर अब तक लाखों लोगों की मदद कर चुके हैं। जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। लोग उन्हें मसीहा समझने लगे हैं। लोग इस तरह सोनू के दीवाने हो गए है कि एक्टर शिरडी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे जहां हजारों फैंस की भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


वीडियो में सोनू मंदिर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां मंदिर के बाहर हजारों फैंस की भीड़ दिखाई दे रही है। फैंस जोर-जोर से रियल हीरो चिल्ला रहे हैं। सोनू भी फैंस का अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का तब और बढ़ जाता है जब सोनू कार पर खड़े हो जाते हैं। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सोनू के अलावा अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा सोनू को फिल्म 'किसान' के लिए भी साइन किया गया है। सोनू इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। ई निवास इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

Parminder Kaur