''लोगों के मसीहा'' सोनू सूद के फैंस के लिए राहत भरी खबर, महज 6 दिनों में एक्टर ने दी कोरोना को मात

4/23/2021 5:35:19 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. लोगों के मसीहा सोनू सूद के फैंस के लिए हाल ही में एक राहत भरी खबर सामने आई है। फैंस की लाख दुआओं और प्रार्थनाओं के बाद एक्टर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। उन्होंने महज 6 दिनों में ही कोरोना को मात दे दी है। इस खुशखबरी को एक्टर ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर व्हाइट मास्क पहने हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अपने हाथ से नेगेटिव साइन दिखा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- कोविड 19 टेस्ट नेगेटिव। इस पोस्ट के बाद उनके फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और कमेंट कर इस गुड़ न्यूज पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

बता दें सोनू सूद बीते शनिवार कोरोना वायरस की चपेट में आए थे, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी। उनके कोरोना पॉजिटिव की खबर से उनके फैंस काफी चिंतित नजर आए थे और लगातार उनकी अच्छी सेहत की दुआएं कर रहे थे। हालांकि अब उनके नेगेटिव होने पर उनके फैंस काफी खुश हैं।
 

Content Writer

suman prajapati