सेंडो ऊपर कर सोनू सूद ने दिखाए शानदार ऐब्स, कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए सुनील शेट्टी और रवीना टंडन

2/1/2021 1:49:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोनाकाल और लॉकडाउन में अनथक प्रयासों से लोगों की मदद के बाद एक्टर सोनू सूद की फैन फॉलोविंग में भारी इजाफा हुआ है। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। एक्टर अक्सर जो कोई भी पोस्ट शेयर करते है, सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो जाता है। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 


सोनू सूद ने ये तस्वीर जिम से शेयर की है। जिसमें वो अपनी सेंडो ऊपर कर फैंस को एब्स दिखा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, शो ऑफ।


सोनू की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस से लेकर स्टार्स उनकी इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। 


एक्ट्रेस रवीना टंडन, एक्टर सुनील शेट्टी, कोरियोग्राफर फराह खान और रिद्धिमा पंडित भी सोनू की ये तस्वीर देख खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए और जमकर उनका तारीफ की।


गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों और कामगारों की खूब मदद की। उनके अलावा कई बेसहारा लोगों के लिए भी एक्टर मसीहा बने। हालांकि अब भी सोनू का लोगों की मदद का ये सिलसिला जारी है।

 
 

suman prajapati