‘लव यू जिंदगी’ गाने पर झूमने वाली लड़की की मौत से एक्टर सोनू सूद को लगा झटका, बोले-कभी नहीं सोचा था कि वो...

5/14/2021 8:08:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस के चलते देश के हज़ारों लोग रोजाना अपनी जान गंवा रहे हैं। इसी बीच एक लड़की जो कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल के बेड पर ‘डियर जिंदगी’ फिल्म का गाने ‘लव यू जिंदगी’ सुनते हुए झूम रही थी, ने दम तोड़ दिया। उसके मौत से लोगों को बड़ा झटका लगा। न सिर्फ आम लोग बल्कि एक्टर सोनू सूद भी उसके निधन की खबर से दुखी हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर किया है। 


दरअसल, उस लड़की के निधन की जानकारी लोगों को डॉक्टर मोनिका लंगेह ने ट्वीट के जरिए दी।

 

एक्टर सोनू सूद ने उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- 'बहुत बहुत दुखद। कभी नहीं सोचा था कि वो अपने परिवार को दोबारा देखने में सक्षम नहीं होगी। जिंदगी बहुत अन्यायपूर्ण है। कितने ही जीवन थे जो जीने के लायक थे लेकिन खो दिए। यह मायने नहीं रखता कि हमारी जिंदगी कितनी ही सामान्य क्यों ना हो जाए लेकिन हम इस दौर से कभी बाहर नहीं निकल पाएंगे।'


बता दें, लड़की की मौत से पहले आठ मई को अस्पताल से उसका वीडियो डॉक्टर्स ने पोस्ट किया था। डॉक्टर मोनिका ने लिखा- 'मैं बहुत दुखी हूं... हमने इस बहादुर आत्मा को खो दिया। कृपया, परिवार और बच्चों के लिए प्रार्थना कीजिए कि वह इस नुकसान को सह सके।'

 
 

Content Writer

suman prajapati