सोनू सूद ने शेयर की मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें, एक्टर को पहचाना हुआ मुश्किल
6/6/2021 6:28:12 PM

मुंबई. एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद में लगे हुए हैं। जिसने भी सोनू से मदद की गुहार लगाई है। एक्टर तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंच जाते हैं। सोनू अपने इन नेक कामों की वजह से लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। इसी बीच सोनू सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
सोनू ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक्टर लॉन्ग कोट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में सोनू दीवार के साथ लग कर पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सोनू फोन पर बात करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में सोनू हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनू ने लिखा- मुंबई में मॉडलिंग के दिनों की थ्रोबैक तस्वीरें। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सोनू के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त नजर आएंगे। इसके अलावा सोनू फिल्म किसान में भी दिखाई देंगे।