Video: सोनू सूद पंजाब में अपने ढाबे पर फ्री में खिला रहे हैं दाल-रोटी, पाकिस्तानी फैंस ने भी जमकर लुटाया प्यार
7/27/2021 12:29:05 PM
मुंबई. एक्टर सोनू सूद अपने नेक कामों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सोनू ने एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में सोनू ग्रीन टी-शर्ट और ब्लू ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। एक्टर तंदूरी रोटियां बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोनू ने मोगा में पंजाबी ढाबा खोला है। जहां सोनू फ्री में दाल-रोटी खिलाने की बातें कर रहे हैं। वीडियो में सोनू कह रहे हैं- 'बॉस रोटी तैयार है। मशहूर है सोनू सूद का ढाबा, पिछली बार पंजाब में लगा था तब तंदूर छोटा था इसलिए रोटी सस्ती थी, लेकिन इस बार रोटियां महंगी हैं। एक बार सोनू सूद की बनी रोटी खा ली तो कहीं नहीं जाओगे, ये पक्का है। हम बहुत तेज रोटियां बनाते हैं, इसलिए जल्दी आओ और पंजाब के मोगे की रोटियां खाओ।
फैंस इस वीडियो पर भारतीय फैंस के साथ-साथ पाकिस्तानी फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त नजर आएंगे।