मां के बर्थडे पर भावुक हुए 'मसीहा' सोनू सूद, तस्वीरें शेयर कर बोले- मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता

7/21/2021 4:09:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. गरीबों का मसीहा कहे जाने वाले एक्टर सोनू सूद आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुद से जुड़े अपडेट देते रहते हैं। आज सोनू सूद की मां सरोज सूद का बर्थडे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी मां के लिए एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उनका ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

बता दें, सोनू सूद की मां अब इस दुनिया में नहीं है। उनकी मां का निधन साल 2007 में हो गया था। आज मां के जन्मदिन पर एक्टर ने ट्वीटर पर उनकी दो पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मां। मैं आपको व्यक्तिगत रूप में बर्थडे विश कर पाता, लेकिन आप हमारे साथ नहीं है। जीवन में उन सीख के लिए धन्यवाद, जो आपने सिखाया है। मैं अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मुझे आपकी कितनी याद आती है। आपके बिना मेरा जीवन वैसा ही रहेगा, जब तक मैं आपको फिर से नहीं देखूंगा।'

 

बता दें, सोनू सूद पिछले साल लॉकडाउन और कोरोना काल के दौर से लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। हालांकि अब भी उनकी मदद का ये सिलसिला लगातार जारी है।
 

 

Content Writer

suman prajapati