एक बार फिर सोनू सूद ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद, महाराष्ट्र के प्रभावित गांवों को भेजी राहत सामग्री

9/10/2021 12:17:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में साल 2020 से चल रही महामारी COVID-19 बीच सोनू सूद अपने परोपकारी कामों से लोगों के दिलों में बस गए हैं। वह किसी को भी दर्दनाक हालत में नहीं देख पाते और जल्द ही मदद के लिए आ जाते हैं। अब हाल ही में सोनू सूद ने एक बार फिर बाढ़ से प्रभावित महाराष्ट्र के महाड और चिपलून के लोगों को राहत पैकेज भेजे हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद ट्विटर के जरिए फैंस को दी है।

 


सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत पैकेज भरे ट्रक भिजवाए जा रहे हैं। वीडियो के अंत में लोगों के मुस्कुराते हुए चेहरे भी दिखाए गए जो खाने का सामान और  आवश्यक चीजें पाकर खुश थे। वीडियो को कैप्शन देते हुए एक्टर ने लिखा, "आखिरकार! महाराष्ट्र में महाड़ और चिपलून के लिए और राहत। हम हमेशा आपके लिए हैं।"

 

बाढ़ पीड़ितों के बारे में बात करते हुए सोनू सूद ने मीडिया एजेंसी को बताया कि,"ये गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और ये सभी प्रमुख राजमार्गों से 20-30 किलोमीटर दूर हैं। इसलिए राहत सामग्री वहां नहीं पहुंच पाई है। हमने इन गांवों के सरपंचों से पहले ही बात कर ली है। बाल्टी, गिलास, बर्तन, चटाई, कपड़े और यहां तक कि खाद्य सामग्री जैसी बुनियादी जरूरतें - सभी भेजी जा रही हैं। मेरी टीम उन परिवारों को देने के लिए वहां होगी। कुछ ट्रक कल पहुंचेंगे और कुछ और एक दिन बाद पहुंचेंगे।"


बता दें, सोनू सूद इससे पहले भी बाढ़ पीड़ितों की मदद कर चुके हैं। उन्होंने मुंबई के आस-पास के गांवों में भी बहुत सी राहत सामग्री भेजी थी। वह टीम की मदद से क्षेत्रपाल, रुद्रानी, दोंडाशी और कई अन्य गांवों जैसे अन्य गांवों की भी मदद कर चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News