52 की उम्र में वीनस म्यूजिक के मालिक का निधन, अंतिम दर्शन करने पहुंचे सोनू सूद समेत ये स्टार्स

11/1/2019 4:24:34 PM

मुंबई: इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर और वीनस रिकॉर्ड्स और टेप्स एंड यूनाइटेड 7 के मालिक चंपक जैनका वीरवार शाम 7 बजे निधन हो गया था। उन्होंने 52 की उम्र में अंतिम सांस ली थी। माना जा रहा है कि उनका निधन ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ है।

उनके निधन से बॉलीवुड को गहरा सदमा लगा है। मुंबई के 'Santa Cruz crematorium' में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनकी अंतिम विदाई की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं। जैन की अंतिन विदाई में कई बाॅलीवुड स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लेखक निर्देशक अब्बास मस्तान, सतीश कौशिक, सोनू सूद, साजिद नाडियाडवाला, मनोज जोशी, अर्जन बाजवा, राजू श्रीवास्तव समेत खई स्टार्स ने नम आंखों से जैन को अंतिम विदाई दी।  


सोनू सूद


अब्बास-मस्तान

मनोज जोशी

साजिद नाडिवाल


सतीश कौशिक

अर्जन बाजवा


 

राजू श्रीवास्तव

बता दें कि जैन शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'जोश',अक्षय कुमार, सैफ अली खान और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर रह चुके हैं। 

 

 

 

Smita Sharma