कोरोना के आगे बेबस दिखे सोनू सूद,बोले-''दिल्ली में भगवान ढूंढना आसान लेकिन बेड ढूंढना मुश्किल''

5/1/2021 7:22:55 AM

कोरोना के आगे दिखे सोनू सूद,बोले- दिल्ली में भगवान ढूंढना आसान लेकिन बेड ढूंढना मुश्किल


मुंबई: कोरोना काल में सोनू सूद लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। चाहे जितनी भी मुश्किल हो सोनू सूद हर संभव कोशिश में जुटे हैं कि वह लोगों की मदद कर सकें और उन तक जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा सकें।

 

सोनू सूद ना केवल मुंबई और महाराष्ट्र तक की मदद कर रहे हैं बल्कि देश के कोने-कोने तक अपनी सेवा पहुंचा रहे हैं।चाहे फिर दिल्ली हो उत्तर प्रदेश हो या मध्य प्रदेश. सोनू सूद के पास हर तरफ से मदद के लिए मैसेज आ रहे हैं।

इसी बीच सोनू सूद से सोशल मीडिया के जरिए बताया कि दिल्ली के हाल देखकर बेबस महसूस कर रहे हैं। सोनू सूद ने अपने ट्वीट में कहा था कि दिल्ली में भगवान को ढूंढना आसान है लेकिन अस्पताल में बेड ढूंढना नहीं। उन्होंने लिखा-'दिल्ली में इस समय भगवान ढूंढना आसान है लेकिन अस्पताल में बेड ढूंढना मुश्किल। लेकिन ढूंढ ही लेंगे, बस हिम्मत मत हारना।'

11 घंटे में दिल्ली में और 9.5 घंटे में यूपी में मिला बेड 

एक यूजर ने दिल्ली में ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। इस बाद सोनू सूद ने बताया कि उन्होंने बेड की व्यवस्था करा दी है। सोनू क और ट्वीट कर बताया कि उन्हें दिल्ली के अस्पताल में उन्हें एक बेड की व्यवस्था कराने में कितना समय लगा।  सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा है-'दिल्ली में बेड की व्यवस्था कराने में मुझे 11 घंटे का समय लग गया और उत्तर प्रदेश में एक बेड की व्यवस्था में 9.5 घंटे लगे।फिर भी हम कर दिखाएंगे।'

 

 

Content Writer

Smita Sharma