सोनू ने वीडियो शेयर कर दिखाया कितनी तेज रफ्तार से आते हैं मदद के संदेश, बोले- हर किसी तक पहुंचने की कोशिश

4/29/2021 12:57:56 PM

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर भयंकर रूप धारण करता जा रहा है। लोग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस खतरनाक वायरस से कई लोग जिंदगी की जंग हार चुके हैं। इस मुश्किल समय में बॉलीवुड और टीवी स्टार्स कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। एक्टर अक्षय कुमार, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ने मदद का हाथ बढ़ाया है। वहीं सोनू सूद लंबे समय से कोरोना मीरिजों की मदद करने में लगे हुए हैं। हाल ही में सोनू ने वीडियो शेयर कर दिखाया है कि  किस रफ्तार से उन्हें सहायता के मैसेज आ रहे हैं।

वीडियो में सोनू अपने फोन की स्क्रीन दिखा रहे हैं। हम देख सकते हैं कि चंद सेकंड में उन्हें बहुत सारे लोगों के मैसेज आ रहे हैं जो उनसे मदद की गुहार लगा रहे हैं। कितनी तेज रफ्तार से लोग सोनू से मदद मांग रहे हैं। एक्टर लोगों के इन संदेशों पर नजर बनाए हुए हैं और सोनू ने उन्होंने मदद का भरोसा दिलाया है। वीडियो शेयर करते हुए सोनू ने लिखा- 'इस तेजी से हमें देश भर से मदद के अनुरोध मिलते हैं। हर किसी तक पहुंचने की मेरी पूरी कोशिश है। सबलोग ... कृपया आगे आएं। हमें मदद के लिए और हाथों की जरूरत है। अपनी क्षमताओं का सबसे अच्छा उपयोग करने के लिए पूरी कोशिश करें।' फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

बता दें हाल ही में सोनू ने कोविड-19 हेल्प एप लॉन्च किया है। इसके तहत लोग फ्री में कोरोना टेस्ट और डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह ले सकते हैं। सोनू अपने खर्चे पर गांवों और शहरों में वैक्सीनेशन करवा रहे हैं। सोनू खुद भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ठीक होने के बाद एक्टर फिर लोगों की मदद में जुट गए हैं।

 

Content Writer

Parminder Kaur