''ग्रेजुएट चायवाली'' प्रियंका की लाइफ में सोनू सूद ने घोली मिठास, बोले- ''अब वहां से आपका स्टॉल कोई नहीं हटाएगा''

11/21/2022 1:11:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सोनू सूद अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक कई पीड़ितों और बेसहारा लोगों की मदद कर लोगों का दिल जीता है। अब हाल ही में एक्टर ने उन्होंने ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता की मदद की है, जिसका बीते दिनों प्रशासन ने बुलडोजर से टी-स्टॉल तुड़वा दिया था। सोनू सूद ने अब प्रियंका की मदद कर उसकी लाइफ में मिठास घोली है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।


सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था कर दी है। अब प्रियंका को वहां से कोई नहीं हटाएगा। बिहार आकर जल्द आपके हाथ की चाय पीते हैं।' 

 

बता दें, बीते दिनों पटना नगर निगम ने ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल हटा दिया था। प्रशासन के इस एक्शन के बाद प्रियंका का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे देख एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उनके समर्थन में आवाज उठाई थी। वहीं, अब सोनू सूद ने प्रियंका की मदद कर फिर से लोगों का दिल जीत लिया है।

 

Content Writer

suman prajapati