पुणे में फंसे तीन प्रवासियों को सोनू सूद ने किया घर पहुंचाने का वादा, बोले ''कल आप अपने घर होंगे''

7/15/2020 2:17:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन फंसे प्रवासी मजदूरों की लगातार मदद कर रहे हैं। अब तक सोनू तकरीबन सारे मजदूरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। इसके बाद भी जो एक दो प्रवासी अपने घरों में नहीं जा पाए, उनकी मदद करने के लिए सोनू हरदम तैयार हैं। हाल ही में सोनू ने पुणे में फंसे पश्चिम बंगाल के तीन निवासियों को उनके घर पहुंचाने का आश्वासन दिया।

PunjabKesari


दरअसल तीन प्रवासियों ने ट्विटर पर सोनू सूद को टैग करते हुए घर जाने की मदद मांगी थी। उनका ट्वीट देख एक्टर ने उन्हें घर पहुंचाने का वादा किया और लिखा, 'आपके दादा जी के लिए दुख है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. कल आप अपने घर पर होंगे।'

 

सोनू का जवाब देख लगता है कि वो प्रवासी घर जाने के लिए काफी मजबूर है और घर में कुछ ऐसा हुआ है जिसके लिए उनका जाना बहुत जरूरी है।

 

PunjabKesari


बता दें बीते दिनों सोनू सूद ने नए तरीके से 400 प्रवासियों के परिवार की मदद करने का बीड़ा उठाया था। उन्होंने लॉकडाउन घर जा रहे जो प्रवासी घायल हो गए थे या मारे गए थे उनके और उनके परिवार को आर्थिक मदद देने का फैसला लिया था। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News