अब सोनू सूद ने किया आर्यन खान का बचाव,बोले-''बच्चे बहुमूल्य होते हैं सत्य को सामने आने दें खुद भगवान न बनें''

10/5/2021 10:22:47 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस समय मुश्किलों में घिरे हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्टूबर को मुंबई में एक क्रूज पर छापेमारी आर्यन खान को हिरासत में लिया था। रविवार को लंबी पूछताछ के बाद आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

PunjabKesari

वहीं कल उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद आर्यन को 7 अक्टूबर तक कस्टडी में भेजा गया।  ड्रग्स मामले में आर्यन खान का नाम सामने आने के बाद मीडिया में उनको लेकर कई तरह की खबरें चल रही है। स्टारकिड्स होने के कारण वह लगातार चर्चा में बने हुए है। मीडिया में चल रही चर्चाओं के बीच सोनू सूद ने एक ट्वीट किया।

PunjabKesari

हालांकि इसमें कहीं भी आर्यन खान और शाहरुख का नाम नहीं लिखा है। लेकिन उनके इस ट्वीट से ये बात साफ हो रही है कि ये उन्होंने आर्यन के लिए ही किया है।

PunjabKesari

सोनू सूद ने लिखा-'बच्चे बहुमूल्य होते हैं सत्य तो सामने आने में समय लगता है। खुद भगवान न बनें, समय को समय दें,यह समय है, चेहरे याद रखता है।' सोनू सूद का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही पूरा बाॅलीवुड उनके बचाव में उतर आया। सुनील शेट्टी, पूजा भट्ट, सुचित्रा कृष्णमूर्ति,हंसल मेहता समेत कई स्टार्स ने खुलकर आर्यन खान का बचाव किया।

PunjabKesari

 

सलमान खान आए थे मन्नत

रविवार शाम को आर्यन खान के गिरफ्तार होने के बाद सलमान खान मन्नत पहुंचे थे। वहीं सोमवार को उनकी बहन अलवीरा खान को मन्नत के बाहर स्पॉट किया गया। अलवीरा खान के अलावा उनकी भाभी सीमा खान और एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी मन्नत पहुंचीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News