बहरे लोगों के लिए सोनू सूद की नई पहल, वीडियो पोस्ट कर बोले- 'अब सबको सुनाई देगा'

5/19/2024 10:09:38 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. ऑन स्क्रीन्स विलेन तो रियल लाइफ हीरो एक्टर सोनू सूद हर बार अपनी नेकी से फैंस का दिल जीत लेते हैं। कोरोना काल के समय से एक्टर ने कई लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है और अब भी उनका ये सिलसिला जारी है। इसी बीच हाल ही में सोनू ने गंभीर समस्या से जूझने वालों यानी बहरे लोगों के लिए नई पहल का एलान कर दिया है, जिसके बाद एक बार फिर लोग उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

सोनू सूद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहते हैं-जो लोग अपनी सुनने की क्षमता खो बैठे हैं, उनके लिए अब मैं कुछ बड़ी तैयारी करने जा रहे हूं, जिसकी मदद से देश में अब कोई भी इस समस्या का सामना नहीं करेगा। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा- जरूरी मैसेज. अब सब को सुनाई देगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोनू सूद के इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं।

 


काम की बात करें तो सोनू सूद जल्द ही फिल्म फतेह में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अहम रोल में दिखेंगी।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News