सोनू सूद ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने एक्टर को उपहार में दी भारतीय हॉकी टीम की जर्सी

5/29/2022 12:25:57 PM

मुंबई. एक्टर सोनू सूद शनिवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिले। एक्टर ने ये मुलाकात उनके आवास पर की। सीएम नवीन ने इस बैठक में सोनू सूद को भारतीय हॉकी टीम की जर्सी भेंट की। ओडिशा भारतीय हॉकी टीम की राष्ट्रीय महिला और पुरुष टीमों का प्रायोजक है। इस मुलाकात के बारे में सोनू ने मीडिया से भी बात की।


सोनू सूद ने कहा- 'कोविड -19 की पहली लहर में हमनें लगभग 17 बच्चों को मुंबई से सुरक्षित वापस केंद्रपाड़ा पहुंचाया था। उस दौरान सीएम सर ने मुझे धन्यवाद और बहुत शुभकामनाएं दी थीं। अब जब मैं यहां आया हूं तो उनसे मिलने चला आया। हमें ओडिशा के लिए और अच्छे काम करने की जरूरत है और मैं हमेशा इसके लिए तैयार हूं।'


वहीं, सीएम नवीन ने भी इस मुलाकात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा- 'एक्टर सोनू सूद से मिलकर खुशी हुई। कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की मदद करने के उनके प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए।' इसके साथ ही सीएम ने उन्हें ओडिशा की समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए प्रोत्साहित भी किया।


काम की बात करें तो सोनू सूद बहुत जल्द फिल्म पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त नजर आएंगे। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैंस का खूब पसंद किया गया। 

Content Writer

Parminder Kaur