मोगा बस हादसा: बहन संग घायलों का हाल जानने हाॅस्पिटल पहुंचे सोनू सूद, पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद देने का किया एलान

7/24/2021 3:53:48 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना काल में हर किसी के लिए एक मसीहा बनकर उभरे। सोनू सूद ने ना केवल लाॅकडाउन में फंसे लोगों को घर तक पहुंचा बल्कि कई तरीकों से लोगों की मदद की।

फिर चाहे वह किसी को नौकरी दिलवाना हो या फिर कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों को ऑक्सीजन पहुंचाना हो। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए कई स्कीम भी लाॅन्च की। इसी बीच सोनू सूद ने एक और नेक काम किया। एक्टर ने हाल ही में मोगा में दो बसों की टक्कर में घायल हुए लोगों की तरह मदद का हाथ बढ़ाया।

इतना ही नहीं सोनू सूद पनी बहन मालविका सूद और बहनोई सच्चर गौतम के साथ मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायल लोगों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

घायलों से बातचीत करने के बाद सोनू सूद ने अपनी बहन मालविका के साथ एलान किया कि वह इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ हैं। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सूद फाउंडेशन की तरफ से 50-50 हजार रुपए और मोबाइल फोन। वहीं घायलों को 25-25 हजार और मोबाइल फोन देने की घोषणा की।

बता दें कि सोनू का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उनके पिता एक एंटरप्रेन्योर तो उनकी मां अध्‍यापिका थीं।

मोगा के गांव लोहारा के पास हुआ हादसा

शुक्रवार सुबह मिनी बस में सवार कई कांग्रेसी कार्यकर्ता चंडीगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी में शामिल होने जा रहे थे। बस एक अन्य बस से टकरा गई और इसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में 20 लोग जख्मी हुए हैं। मृतकों में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।
 

 

 

Content Writer

Smita Sharma