सोनू सूद लेकर आ रहे हैं अपना शो Kuberan''s House, फर्स्ट लुक शेयर शेयर कर बोले- ''तुम सपने देखो पूरे मैं करूंगा''

7/22/2022 1:03:06 PM

मुंबई. एक्टर सोनू सूद हमेशा अपने नेक कामों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैंं। एक्टर से जो कोई भी मदद की गुहार लगाता है वह तुरंत हाजिर हो जाते हैं। सोनू अब तक लाखों लोगों की मदद कर चुके हैं। अब एक्टर एक नया टीवी शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम Kuberan's House है। इस शो के जरिए एक्टर अपने फैंस के सपनों को पूरा करेंगे। 

PunjabKesari
Kuberan's House को 'देश का सबसे बड़ा स्टार्ट-अप शोकेस' बताया जा रहा है। इसी वजह से इसकी तुलना रिएलिटी शो Shark Tank India से हो रही है, जो जल्द ही दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। इस शो में उन लोगों को पैसों के जरिए मदद की जाती है, जो अपना कुछ बिजनेस करना चाहते हैं और उनके बिजनेस आइडिया में दम है। सोनू सूद के नए शो Kuberan's House में क्या खास होगा, यह तो फिलहाल पता नहीं चला है। 

PunjabKesari
सोनू सूद ने अपने इस नए टीवी शो का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमें एक्टर ब्लू कोट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने ब्लैक चश्मा लगाया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए सोनू ने लिखा- 'तुम सपने देखो और मैं उन्हें पूरे करूंगा। कुबेरंस हाउस जल्द कलर्स पर आ रहा है।' फैंस इस पोस्टर को खूब लाइक कर रहे हैं। 

PunjabKesari
काम की बात करें तो सोनू हाल ही में Roadies Season 18 को होस्ट करते नजर आए थे। इसके अलावा सोनू फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में भी दिखाई दिए थे। इस फिल्म में एक्टर के साथ अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर नजर आए थे। अब एक्टर बहुत जल्द फिल्म 'फतेह' में नजर आने वाले हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News