''वैक्सीनेशन तक की दूरी, चलो मिलकर करें पूरी'' सोनू सूद ने गांवों मे कोरोना टीका के रजिस्ट्रेशन के लिए शुरू किया न्यू एप ''कवरेज''

6/26/2021 4:32:13 PM

मुंबई. कोरोना वायरस के केसों में कमी देखने को मिली थी। भारत धीरे-धीरे इससे उभरने की कोशिश कर रहा था। वहीं अब तीसरी लहर ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। एक्टर सोनू सूद ने कोरोना मरीजों की बहुत मदद की। उन्हें अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और जरूरत की चीजें उपलब्ध करवाई। अब भी सोनू लगातार लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। सोनू के इन कामों की वजह से लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। हाल ही में सोनू ने अपनी सुपरमार्केट भी खोली थी। जिसका नाम 'सोनू सूद की सुपरमार्केट' है। कोरोना से बचने और उसके प्रभाव को कम करने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र साधन है। बीते दिनों लोगों को वैक्सीन के लिए स्लॉट नहीं मिल रहा था। अब इस व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है। इस बीच सोनू ने एक एप लॉन्च किया है जिसका नाम 'कवरेज' है। जो लोग वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ हैं, उनके लिए कारगर साबित होगी। एक्टर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी है।

PunjabKesari
वीडियो में सोनू एप से संबंधित आवश्यक सूचनाओं के बारे में बताया है। इस एप के जरिये भारत में तेजी से वैक्सीनेशन हो सकेगा। यह एक बड़ी मदद होगी पूरे भारत को टीका लगवाने में।

बता दें COVREG को स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संरक्षित CoWIN API के साथ एक एप्लीकेशन सर्विस प्रोवाइडर (ASP) के रूप में अधिकृत किया गया है। वहीं कवरेज वालंटियर बनने के लिए व्यक्ति के पास 4जी कनेक्टीविटी वाला स्मार्टफोन होना चाहिए। कवरेज वालंटियर को पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वह लोगों को रजिस्ट्रेशन करने में हो रही समस्याओं का समाधान कर सकें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News