सोनू सूद की मां सरोज के नाम पर रखा गया मोगा में सड़क का नाम, एक्टर ने बताया इसे दुनिया में सबसे पसंदीदा जगह

1/1/2021 11:20:24 AM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपने नेक कामों के चलते लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। बेसहारा और गरीबों के लिए एक्टर की दिल खोलकर मदद ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक्टर की नेक दिली की वजह से उनकी फैन फॉलोविंग में काफी इजाफा हुआ है। उनके फैंस आए दिन किसी न किसी प्रकार से उनका धन्यवाद करने की कोशिशों में जुटे रहते हैं। हाल ही में सोनू सूद के होमटाउन मोगा (पंजाब) की एक सड़क का नाम उनकी स्वर्गीय मां सरोज सूद के नाम पर रखा गया है। जिसकी तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर ने अपनी खुशी जाहिर की है।

PunjabKesari

 

सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "एक दृश्य जो मैंने अपने जीवन में सपना देखा था। आज मेरे होम टाउन मोगा में एक सड़क का नाम मेरी मां के नाम पर रखा गया है: 'प्रो.सरोज सूद रोड'। ये वही सड़क है जिस पर उन्होंने सारी जिंदगी यात्रा की। घर से कॉलेज और फिर घर वापस। यह हमेशा मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय होगा। मुझे यकीन है कि मेरे मम्मी और पापा स्वर्ग से कहीं न कहीं मुस्कुरा रहे होंगे। काश वे इसे देखने के लिए आसपास होते।'' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

''मैं  हरजोत कमल, संदीप हंस और अनीता दर्शी को धन्यवाद देता हूं। अब मैं गर्व से कह सकता हूं कि दुनिया में मेरी सबसे पसंदीदा जगह “प्रो.सरोज सूद रोड है। माई रोड टू सक्सेस।"

PunjabKesari


एक्टर ने अपनी इस खुशी को ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, यह है ... और यह होगा .. मेरी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि। मेरी मां के नाम पर मोगा में एक सड़क... "प्रो. सरोज सूद रोड।" मेरी सफलता का सही मार्ग. मिस यूं मां।" 
फैंस सोनू के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं।


 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News