प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद, सोशल मीडिया पर उठी एक्टर को Maharashtra का CM बनाने की मांग

5/26/2020 10:06:56 AM

मुंबई: देश में लोग इस समय कोरोना वायरस की मार झेल रहे हैं। कोरोना की वजह से हुए लाॅकडाउन का सबसे ज्यादा असर प्रवासी मजदूरों पर पड़ा। प्रवासी मजदूर भूख की मार सह रहे हैं और अपने घर जाने को बेताब हैं प्रवासी मजदूर। यहीं वजह है कि ये हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर पैदल ही घर की ओर निकल पड़े हैं। लेकिन इनके लिए अगर कोई हीरो के रूप में सामने आकर खड़ा हुआ है तो वह हैं फिल्मों में विलेन का रोल निभाकर फेमस हुए एक्टर सोनू सूद।

PunjabKesari

फिल्मों में विलेन बनने वाले सोनू सूद असल जिंदगी में लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। सोनू सूद दिन रात एक करके इन प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। इन्हें घर पहुंचाने का पूरा इंतजाम करवा रहे हैं वो भी खाने के साथ। इन दिनों सोनू सूद ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं।

PunjabKesari

इसलिए नहीं कि ट्वीट कर मजदूरों की स्थिति पर दुख जता सकें। बल्कि मजदूरों व प्रवासियों की फरियाद सुन वह उनकी मदद कर रहे हैं। कोई भी सोनू सूद को मदद की गुहार लगाता है तो एक्टर तुरंत ही उसे जवाब देते हैं कि अब परेशानी खत्म हुई, तुम जल्द ही अपने घर पहुंचोगे। वहीं सोनू सूद ने कहा था- 'यह मेरे लिए बेहद भावुक सफर रहा है। सड़कों पर पैदल चलकर घर जाते मजदूरों को देखकर मुझे काफी दुख होता है। मैं तब तक उन्हें घर पहुंचाने में मदद करता रहूंगा, जब तक आखिरी मजदूर अपने परिवार ने न मिल जाए।' 

PunjabKesari

बता दें कि सोनू सूद ने अब तकउत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के मजूदरों को उनके घर पहुंचाने मदद की है। यही वजह है कि लोग उनको मजदूरों के लिए वैक्सीन बता रहे हैं। उन्हें भगवान तक बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर उन्हें महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाने की भी मांग उठ पड़ी है।

PunjabKesari
सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद के अलावा डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अपना मुंबई स्थित होटल रहने के लिए दिया था। इसके अलावा रमजान के महीने में सोनू सूद भिवंडी इलाके में हजारों गरीबों और प्रवासी मजदूरों को खाना भी खिला रहे हैं। इसलिए लोग सोनू सूद को देश का असली हीरो बता रहे हैं। सोनू ने पंजाब के डाॅक्टर्स को भी 1,500 पीपीई किट भी उन्होंने दान की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News