सोनू की मदद से फैन का 12 सालों का दर्द हुआ कम, एक्टर ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी

11/28/2020 5:33:40 PM

मुंबई. एक्टर सोनू सूद के नेक कामों ने एक और शख्स की जिदंगी बदल दी है। अमनजीत सिंह 12 साल से सर्वाइकल की बीमारी से जूझ रहा था। अमनजीत ने वीडियो शेयर कर सोनू को अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई। सोनू ने अमनजीत को मदद का विश्वास दिलाया था। सोनू के उसी विश्वास की वजह से अमनजीत का इलाज चल रहा है। हाल ही में डॉक्टर ने ट्वीट कर अमनजीत की हेल्थ की अपडेट दी है।


डॉक्टर ने अमनजीत की हेल्थ के बारे में बताते हुए कहा-अमनजीत अब ठीक हो रहे हैं। 11 घंटे की लंबी न्यूरो सर्जरी थी। सोनू सूद का शुक्रिया वे लगातार हमारे संपर्क में रहे और  ऑपरेशन के बाद भी हमसे बात करते रहे। एक्टर को जब अमनजीत का हेल्थ अपडेट मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। सोनू ने लिखा- ये आज की सबसे बेहतरीन खबर है। 12 साल का दर्द 11 घंटे में ठीक कर दिया गया। सोनू का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। फैंस एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं।


बता दें सोनू ने अपने इन नेक कामों की वजह से लाखों की जिदंगी रोशन हो चुकी है। लोग सोनू को मसीहा मनाने लगे हैं। काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सोनू के अलावा अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं।

Parminder Kaur