नेपाली युवक ने सोनू सूद से लगाई सर्जरी की गुहार,एक्टर बोला-'हिंदुस्तान से अपने देश बिना लाठी के दौड़

3/5/2021 11:09:53 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर सुर्खियों में बने हुए हैं। लोग जब भी उनसे ट्विटर के जरिए मदद मांगते हैं तो वह उनकी मदद के प्रयासों में जुट जाते है।

हाल ही में इस मसीहे से  नेपाल के एक युवक ने मदद की गुहार लगाई। युवक पिछले 10 साल से Ankylosing Spondylitis नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, जिसकी वजह से वो ना ठीक से चल पाता है और ना ही बैठ पाता है।

 

 

डॉक्टरों ने उसे सर्जरी की सलाह दी है, लेकिन वो इसे करा पाने में सक्षम नहीं है। वहीं जैसे ही इस बारे में सोनू सूदको पता चला तो उन्होंने युवक को मदद देने का भरोसा किया।  

 

सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा-'अतिथि देव भव: हिंदुस्तान से अपने देश नेपाल बिना लाठी के दौड़ते हुए जाओगे। जय हिंद।' सोनू सूद के इस जवाब से लोग भी काफी खुश हैं।वह ट्वीट पर कई तरह के रिएक्शन दे हे हैं। 

इससे पहले सोनू सूद ने  एक गांव में पानी की समस्या को भी दूर की। सोनू सूद लोगों की पढ़ाई, इलाज, काम काज, नौकरी हर चीज में मदद करते हुए नजर आते हैं।  वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद ने हाल ही में फिल्म 'किसान' साइन की है। इसके अलावा वह 'पृथ्वीराज' में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार,मानुषी छिल्लर और संजय दत्त हैं। 

Content Writer

Smita Sharma