बदलता वक्त: जिस मैगजीन ने कभी पंजाब से भेजी सोनू सूद की तस्वीरों को किया था रिजेक्ट,आज हैं उसी के कवर स्टार

5/31/2021 3:24:10 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद इस समय 'मसीहा', 'रियल लाइफ हीरो', भगवान जैसे नामों से जाने जाते हैं। सोनू सूद ने उस वक्त लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था जब दर दर भटक रहे थे, रो रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। साल 2020 में सोनू सूद ने ना केवल को लोगों को उनके घर तक पहुंचाया बल्कि और भी कई तरह की मदद की। वहीं साल 2021 में भी वह  बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद कर रहे हैं।

यही वजह है कि आज उन्हें पूरी दुनिया सलाम कर रही है। चाहे देश में हो या विदेश में सोनू सूद के नाम का परचम लहरा रहा है। सोनू सूद का कहना है कि उन्होंने खुद भी कई परेशानियां झेली हैं इसलिए वो दूसरों का दर्द समझते हैं। हाल ही में एक्टर सोनू सूद को एक और सम्मान मिला। सोनू सूद की तस्वीर मैगजीन स्टार डस्ट ने अपने कवर पेज पर छपी है।

सोनू पर स्टार डस्ट की इस कवर स्टोरी के साथ कैप्शन लिखा है-'क्या रीयल हीरो सोनू सूद ने बाकी रील हीरोज से स्टारडम चुरा लिया है।' इस मैगजीन पर अपनी तस्वीर देख सोनू सूद को शुरुआती दिनों में किए संघर्षों को याद किया।

 

 

सोनू ने इसे शेयर करते हुए लिखा- 'एक दिन था, जब पंजाब से मैंने अपने कुछ फोटो स्टारडस्ट के ऑडिशन के लिए भेजे थे। लेकिन मुझे रिजेक्ट कर दिया गया। आज स्टारडस्ट का शुक्रिया करना चाहता हूं, इस प्यारे कवर के लिए। आभार।'

बता दें कि सोनू सूद कोरोना महामारी से बचने और जरूरतमंदों के इलाज में मदद का काम कर रहे हैं। वह लोगों के इलाज के लिए अस्पताल में बेड्स, ऑक्सीजन, जरूरी चीजें पहुंचा रहे हैं। 

Content Writer

Smita Sharma