बुर्ज खलीफा पर शाहरुख की तस्वीर देख सोनू सूद से बोला यूजर- ''सर मेरी भी फोटो वहां लगवा दो'' एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

11/3/2020 4:30:46 PM

मुंबई. एक्टर सोनू सूद अपने नेक कामों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। सोनू आए दिन किसी न किसी की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जो भी उनसे मदद की गुहार लगाता है। एक्टर उसकी मदद के लिए पहुंच जाते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो एक्टर से अजीबो-गरीबो चीजों को मांग करते हैं। हाल ही में 2 अक्तूबर को एक्टर शाहरुख खान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। फैंस और स्टार्स ने एक्टर को ढेर सारी बधाईयां दी। दुबई के बुर्ज खलीफा पर  शाहरुख की तस्‍वीर प्रदर्शित की गई। जिसके बाद एक यूजर ने सोनू से बुर्ज खलीफा पर तस्वीर लगाने की मांग की है।

PunjabKesari
बुर्ज खलीफा पर शाहरुख वाली फोटो शेयर करते हुए जावेद अख्‍तर नाम के यूजर ने सोनू से कहा- सोनू सर, 5 नवंबर को बर्थडे है। ऐसे ही बुर्ज खलीफा पर सेलिब्रेशन करवा दो प्‍लीज। यूजर की इस मांग का सोनू ने मजेदार रिप्‍लाई किया है। एक्टर ने लिखा- बस आपका जन्मदिन 3 दिन लेट हो गया भाई। खैर थोड़ी सी मेहनत करो और नाम कमाओ। जिंदगी में फिर देखना bhurj khalifa क्या आसमान पे नाम लिख देगी दुनिया। फैंस इस ट्वीट को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द फिल्म पृथ्वीराज नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर,संजय दत्त और आशुतोष राणा अहम भूमिका में हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News