शख्स ने कहा- ''शादी करवा दो सर'', सोनू सूद ने मजेदार जवाब देते हुए कहा- ''बस लड़की ढूंढने का कष्ट आप कर लें''

3/18/2021 1:55:46 PM

मुंबई. एक्टर सोनू सूद ने लॉकडाउन में कई प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाया और कई जरूरतमंद लोगों की मदद की। उनके इन नेक कामों का सिलसिला अब तक जारी है। एक्टर लगातार जरूरमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं लेकिन कई लोग सोशल मीडिया पर ऐसी चीजों की फरमाइश कर देते हैं। जिसे पूरा करना एक्टर के लिए मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक शख्स ने एक्टर से शादी के लिए मदद मांगी है। जिसका एक्टर ने मजेदार जवाब दिया है।


शख्स ने ट्वीट कर कहा- 'आप शादी करवा देंगे क्या सर'। इसका मजेदार जवाब देते सोनू ने कहा- 'क्यों नहीं शादी के लिए मंत्र भी पढ़ दूंगा। बस लड़की ढूंढने का कष्ट आप कर लें'। फैंस इस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इसमें एक्टर के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त भी दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा सोनू को फिल्म 'किसान' के लिए भी साइन किया गया है। ई निवास इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

Content Writer

Parminder Kaur