साल 2020 के हॉटेस्ट वेजिटेरियन स्टार बने सोनू सूद, एक्टर ने फैंस को दिखाई ट्रॉफी की झलक
12/18/2020 10:59:47 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना काल में गरीब, मजदूरों और छात्रों की मदद कर मसीहा बनकर उभरे। वहीं लॉकडाउन के बाद भी सोनू सूद पूरी लगन से लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। सोनू सूद के इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। अपने इस नेक काम के कारण वह अब ऐशिया के नंबर वन सेलेब्रिटी बने।
वहीं अब सोनू सूद ने एक और खिताब अपने नाम कर लिया है। पेटा इंडिया ने उन्हें साल 2020 का हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी बताया है। इस बात की जानकारी खुद सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की।
Thank you @PetaIndia pic.twitter.com/Vclwg31toH
— sonu sood (@SonuSood) December 17, 2020
सोनू सूद ने ट्विटर अकाउंट पेटा इंडिया की तरफ से मिले ग्लास ट्रॉफी की तस्वीर शेयर कर लिखा-'पेटा इंडिया, हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी 2020 सोनू सूद। इसके उपलब्धि को पाने के बाद सोनू सूद ने पेटा इंडिया को धन्यवाद कहा है।'
बता दें कि सोनू सूद ने जानवरों की सुरक्षा में कई कदम उठाए हैं और बीते दिनों उन्होंने पेटा के 'प्रो वेजिटेरियन प्रिंट इंडिया कैंपेन' और 'हग अ वेजिटेरियन डे' में हिस्सा लिया था। सोनू सूद ने एक बार कबूतर की जान भी बचा चुके हैं। उन्होंने एक कैंपेन के जरिए मैकडॉनल्ड्स से अपने मेन्यू में वीगन बर्गर को बढ़ावा देने की अपील की थी। उनके इन्हीं कामों की वजह से सोनू सूद को यह अवार्ड दिया गया है।
पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (PETA ) ने इस साल हॉटेस्ट वेजिटेरियन अवॉर्ड के लिए सोनू सूद के अलावा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को भी चुना। श्रद्धा कपूर अक्सर जानवरों के हित में पोस्ट साझा करती रहती हैं। पेटा के कुक बुक से प्रेरणा लेते हुए श्रद्धा कपूर ने खुद ही नॉनवेज खाना छोड़ दिया था।
इन स्टार्स को भी मिल चुका है सम्मान
अनुष्का शर्मा, विद्युत जामवाल, कंगना रनौत,शाहिद कपूर, अमिताभ बच्चन, मानुषी छिल्लर, कार्तिक आर्यन, रेखा के साथ साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ये सम्मान मिल चुका है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Ashadha मास के शुरू होते ही सो जाते हैं सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु! ना कराएं शादी जैसे शुभ कार्य

Recommended News

तकनीकी खराबी आने के बाद Air India की फ्लाइट को रूस में उतारा: अमेरिका रख रहा करीबी नजर

Krishnapingala Sankashti Chaturthi: धन और समृद्धि में वृद्धि के लिए आज इस तरह करें बप्पा की पूजा

Budhwar Ke Upay: जीवन की सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, बुधवार के दिन करें ये 8 आसान उपाय

युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पिता बोले- बेटे की हत्या करके फेंक गया शव