मलविका सूद ने ज्वॉइन की कांग्रेस, सोनू सूद ने बहन को राजनीतिक सफर की शुरूआत के लिए दी बधाई, बोले-जीवन के नए अध्याय में उन्हें फलते-फूलते...
1/11/2022 1:48:30 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. जाने-माने एक्टर और समाज सेवी सोनू सूद की बहन मलविका सूद ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। अब वे कांग्रेस के टिकट पर असेंबली इलेक्शन लड़ेंगी। उनके कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करते ही सियासत गर्मा गई है। कई लोग उनके विरोध में उतर आए हैं तो कई उनके कांग्रेस ज्वॉइन करने के फैसले की सराहना कर रहे हैं। इसी बीच उनके सोनू सूद ने पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार अपनी छोटी बहन मलविका को शुभकामनाएं दी हैं। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं।
सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो अपनी बहन मलविका के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में भाई-बहन का बचपन देखने को मिल रहा है, जबकि दूसरे लेटेस्ट तस्वीर हैं, जिसमें दोनों ट्रैक्टर पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा-"मेरी बहन मलविका सूद ने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उनके जीवन के इस नए अध्याय में उन्हें फलते-फूलते देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। गुड लक मलविका! एक एक्टर और मानवतावादी के रूप में मेरा अपना काम जारी है, बिना किसी राजनीतिक जुड़ाव या विकर्षण के।''
सोनू सूद का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।As my sister Malvika Sood embarks on her political journey, I wish her the best and can’t wait to see her flourish in this new chapter of her life. Good luck Malvika!
— sonu sood (@SonuSood) January 10, 2022
My own work as an actor & humanitarian continues, without any political affiliations or distractions. pic.twitter.com/NCI0d4nUgC
बता दें, सोनू ने हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार पंजाब आइकन के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पिछले हफ्ते घोषणा की, थी कि "सभी अच्छी चीजों की तरह, यह यात्रा भी समाप्त हो गई है। मैंने स्वेच्छा से पंजाब के स्टेट आइकन के रूप में पद छोड़ दिया है।