सोनू सूद ने केक काटकर फैंस के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुई तस्वीरें

7/31/2021 11:00:13 AM

मुंबई. एक्टर सोनू सूद ने 30 जुलाई को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सोनू के घर के बाहर फैंस उन्हें बधाई देने पहुंचे। फैंस एक्टर के लिए केक और बहुत सारे गिफ्ट लेकर आए। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 


तस्वीरों में सोनू व्हाइट शर्ट और ब्लू पैंट में नजर आ रहे हैं। एक्टर फैंस के साथ केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सोनू के बेटे भी उनके साथ थे।

सोनू ज्यादा सेलिब्रेशन में विश्वास नहीं रखते लेकिन उन्होंने फैंस का दिल नहीं तोड़ा और उनके साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।

सोनू ने आए हुए सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया। इन सभी फैंस में सोनू का एक फैन भी आया जिसे जीभ से एक्टर की पेटिंग बना दी। इस अनोखे प्यार को देख कर सोनू बहुत खुश हुए।

अपने इस फैन के साथ एक्टर ने तस्वीर भी क्लिक करवाई, जो खूब वायरल हो रही है। फैंस इन तस्वीरों और वीडियोज को भी खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें बीते साल से ही सोनू लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। अभी भी एक्टर के इन नेक कामों का सिलसिला जारी है और लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू ने कई लोगों की अलग अलग तरह से मदद की।

किसी को मेडिकल सुविधा प्राप्त करवाई तो किसी की आर्थिक मदद पहुंचाई। सोनू अपने इन नेक कामों से लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं और लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं।

Content Writer

Parminder Kaur