क्रिसमस के मौके पर सोनू सूद का खास ट्वीट,  किसानों को बताया 'देश के सांता क्लॉस'

12/25/2020 4:24:57 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हाल ही क्रिसमस के मौके पर सोनू सूद ने बेहद ही खास ट्वीट किया,जिन्हें यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को सांता क्लॉस बताया है।

सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा-'किसान ... देश के Santa Claus।' सोनू सूद का किसानों को लेकर किया गया यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।सोशल मीडिया यूजर इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि सोनू सूद शुरु से ही किसान आंदोलन का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। वह समय-समय पर किसानों को लेकर कई ट्वीट कर रहे हैं।

बता दें कि सोनू सूद ने कोरोनो काल में कई लोगों की मदद की।  उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ना केवल प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया। यही कारण है कि लोग उन्हें मजदूरों का मसीहा कहने लगे। प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के साथ-साथ उन्होंने कई लोगों को रोजगार दिलवाने में भी मदद की।

Smita Sharma