बाढ़ में बदत्तर हुए घर के हालात, फैन ने सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार तो एक्टर ने खरीद दी भैंस

8/21/2020 12:59:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना काल में मजबूर और प्रवासी मजदूरों की मदद कर एक्टर सोनू सूद लोगों के लिए मसीहा बनकर उबरे हैं। उनकी मदद का सिलसिला अब तक जारी हैं। बीते दिन सोनू सूद ने बताया था कि उन्हें रोजाना 30-40 हज़ार के करीब मदद के लिए मैसेज्स आते हैं। इसी बीच सोनू सूद ने एक बिहार के पीड़ित व्यक्ति को भैंस खरीद कर दी है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर चौतरफा हो रही है।


दरअसल, एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि चंपारण के भोला ने बाढ़ में अपना बेटा और अपनी भैंस खो दी, ये दोनों ही सिर्फ उसकी आमदनी का साधन थे। इस नुकसान में उनकी मदद सोनू सूद और नीति गोयल के अलावा कोई नहीं कर सकता।उसे एक भैंस खरीदवा दीजिए ताकि वो इससे अपना खर्च चला सके और अपने बच्चों का पानल पोषण कर सके।

सोनू सूद ने ये ट्वीट देख रिएक्ट करते हुए लिखा, मैं तो इतना अपना पहली कार खरीदते वक्त भी नहीं हुआ था, जितना एक्साइटड तुम्हारे लिए भैंस खरीदते वक्त हुआ। जब मैं बिहार आउंगा तो एक गिलास ताजा भैंस का दूध पिलाना।
बता दें सोनू सूद ने न सिर्फ लोगों को उनके घर ही पहुंचाया, बल्कि अब तक उन्होंने लोगों की आम जरूरतों को भी पूरा किया है। यहां तक कि वो गरीब लोगों के इलाज के लिए पैसे, बच्चों की पढ़ाई और अनाथ बच्चों की भी मदद कर चुके हैं।
 
  

suman prajapati