बीमारी के कारण बिस्तर पर बैठने के लिए मजबूर हो गई थी यूपी की बिटिया, एक्टर की मदद से सालों बाद अपने पैरों पर खड़ी हुई प्रतिभा

11/6/2020 12:15:20 PM

मुंबई. सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं। सोनू के नेक कामों का सिलसिला लगातार जारी है। जो भी सोनू से मदद की गुहार लगा रहा है। एक्टर उसकी मदद के लिए तुरंत पहुंच रहे हैं। हाल ही में सोनू ने यूपी की लड़की प्रभिता की मदद की है। जो एक बीमारी की शिकार थी और अपने पैरों पर कभी नही चल सकती थी।


एक शख्स ने सोनू को टैग करते हुए ट्वीट कर कहा- 'सोनू सूद जी आपने प्रतिभा का इलाज करा कर इतिहास रचा है। उत्तर प्रदेश हमेशा आपका ऋणी रहेगा। सम्पूर्ण भारत वर्ष के पीडितों की आवाज सोनू सूद जी बन चुके हैं, कोटी कोटि प्रणाम।' इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू ने लिखा- 'जब सब ने बोल दिया था कि प्रतिभा की बीमारी का कोई इलाज नहीं है और अब सालों बाद वह अपने पैरों पर वापस खड़ी होगी। यूपी की इस बच्ची की कहानी ने इतिहास लिख दिया है।'


बता दें जिस लड़की की मदद सोनू ने की है उसका आधा शरीर सुन पड़ चुका था। बीमारी की वजह से वो बिस्तर पर बैठे रहने को मजबूर थी। लेकिन सोनू की मदद की वजह से उसका अब सफल इलाज हो चुका है। डॉक्टरों के अनुसार अब प्रभिता की स्थिति में काफी सुधार है। सोनू की इस मदद से प्रभिता की जिदंगी में खुशियां आ गई हैं। इससे पहले भी सोनू कितनी की जिदंगी में खुशियां ला चुकें हैं।

Smita Sharma