चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं के MMS लीक मामले में सोनू सूद की अपील-'यह हमारे लिए बहनों के साथ खड़े होने का समय'

9/18/2022 12:54:58 PM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली 60 छात्राओं के निजी वीडियो लीक मामले के बाद देश में हलचल मच गई है। शनिवार रात छात्राओं ने इसके खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर एक्टर सोनू सूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और लड़कियों की लीक वीडियो को वायरल न करने की भी अपील की है।

 

सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा-चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। समय आ गया है कि हम अपनी बहनों के साथ खड़े हों और एक जिम्मेदार समाज की मिसाल कायम करें। यह हमारे लिए परीक्षा का समय है, पीड़ितों के लिए नहीं। जिम्मेदार बनें।

 

हाल ही में कैंपस में तब अफरातफरी मच गई जब पता चला कि हॉस्टल की लड़कियों के नहाने के कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हॉस्टल की छात्राओं में से 8 लड़कियां आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं। वहीं जांच में पता चला है कि हॉस्टल की ही एक लड़की ने करीब 60 लड़कियों के वीडियो बनाकर शिमला में रहने वाले एक लड़के को भेजी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News