Pics: फ्लाइट के जरिए सोनू सूद ने 55 प्रवासियों को मुंबई से पहुंचाया देहरादून, नन्हें बच्चों के चेहरे पर दिखी घर जाने की खुशी

6/6/2020 7:42:49 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद दिन रात एक कर पूरे दिल से मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे है। लाॅकडाउन के चलते जो लोग घरों से दूर हैं और मुंबई में फंसे है सोनू उन्हें सलामती से उनके घर पहुंचा रहे हैं। एक्टर ने लोगों को भेजने की शुरुआत सों से की थी, जिसके बाद उन्हें ट्रेनों से लोगों के पहुंचा और अब फ्लाइट के जरिए प्रवासियों को घर ने गांवों तक पहुंचा।

सोनू ने उत्तराखंड के 55 लोगों के मुंबई से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आने का इंतजाम किया। शुक्रवार दोपहर एक बजे की फ्लाइट से इन लोगों को देहरादून भेजा। इन सब प्रवासियों एयरपोर्ट तक लाने के लिए वाहनों की  व्यवस्था भी सोनू सूद ने की। इतना ही नहीं सोनू अपनी फ्रेंड नीति गोयल के साथ एयरपोर्ट पहुंचे।

 

बता दें कि इससे पहले एक्टर ने ट्रेन के जरिए करीब 800 मजदूरों को महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश भेजा था। प्रवासी मजदूरों का पूरा खर्च उन्होंने खुद उठाया। इससे पहले सोनू सूद ने मुंबई में फंसे हजारों मजदूरों के देश के अलग-अलग हिस्सों तक बस से भिजवाया।

वहीं केरल में फंसी 177 लड़कियों को भी एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर पहुंचाया। सोनू सूद के इस काम के लिए सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ भी हो रही है। लोग उन्हें रियल लाइफ हीरो कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये लोग लगातार उनका आभार जता रहे हैं, जिसपर एक्टर ने सादगी से रिप्लाई भी किया।

लोगों को घर पहुंचाने के अलावा भी सोनू कई तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू ने लोगों को राशन भी बांटा। इसके अलावा सोनू सूद ने अपना जुहू में स्थित होटल भी डॉक्टर्स और कोरोना वॉरियर्स के लिए खोल दिया था, जिसमें आकर वे आराम से रह सकें। लोग सोनू सूद के इन कामों की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

Smita Sharma