अब दो छोटी बच्चियां के लिए सुपरहीरो बने सोनू सूद, करवाया स्कूल में एडमिशन

8/19/2020 3:15:53 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार लोगों के लिए फरिश्ता बने हुए हैं। हर आए दिन एक्टर किसी न किसी की मदद कर रहे हैं। जो भी उनके पास मदद की गुहार लेकर आ रहा वह उसे निराश नही कर रहे हैं।

वह हर किसी के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। सोनू बहुत सारे जरूरतमंद लोगों की मदद कर चुके हैं और कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने दो बच्चियों की मदद की हैं।


 एक शख्स ने ट्वीट कर सोनू से मदद की गुहार लगाई। शख्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें दो छोटी बच्चियां हांथ जोड़कर एक्टर से कह रही हैं, "सर मदद करो सर।"वीडियो को शेयर करते हुए शख्स ने लिखा, "मेरा नाम मोहम्मद शानू है। मैं बहुत ही गरीब परिवार से हूं। मेरे घर की हालत बहुत खराब है। मेरी दोनों बच्चियों की फीस भरनी हैं। कृप्या मेरी मदद करो, मेरी बच्चियों की पढ़ाई के लिए मदद करो सर।" सोनू  ने मोहम्मद शानू के इस वीडियो का जवाब देते हुए लिखा, "आपकी दोनों बेटियों का स्कूल में एडमिशन करवा दिया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।" सोनू का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।<

बता दें कि सोनू बहुत जल्द खुद की लिखी हुए किताब लॉन्च करेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कही हैं। एक्टर ने कहा उन्होंने प्रवासी मजदूरों के हालत  पर किताब लिखी हैं जिसे वह जल्द लॉन्च करेंगे। इस किताब का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहेंगा।

Smita Sharma