बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

2/20/2019 11:51:16 PM

काठमांडूः बॉलीवुड गायक सोनू निगम नेपाल के पोखरा में कॉन्सर्ट के सिलसिले में गए हुए हैे। वहां उनके अचानक कमर मेें दर्द होने के और तबियत बिगड़ जाने के कारण मंगलवार की शाम यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्री सोनू को कमर में दर्द के बाद यहां स्थित नर्भिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नर्भिक अस्पताल के डाक्टरों ने अभी सोनू निगम की बिमारी के बारे में कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया है। सोनू की तबियत बिगडऩे की वजह से शूटिंग का कार्य भी रूक गया है।

सूत्रों के अनुसार उन्हें पहले भी सी.फूड खाने के कारण अचानक पूरे शरीर में एलर्जी होने की वजह से मुंबई में इलाज कराना पड़ा था। हांलाकि आज डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है उन्हें आज भी अस्पताल से छुटटी नही दी है। भारतीय दूतावास के निर्देश पर उनके प्राइवेट वार्ड के बाहर सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए है।

Pawan Insha