जब 16 की साल की उम्र में सोनू निगम ने गाया स्टेज पर ''अथ श्री महाभारत कथा'', इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

5/8/2020 9:00:36 AM

मुंबई: कोरोना वायरस के बढ़ रहे प्रकोप के कारण देशभर में लाॅकडाउन हैं। इस लाॅकडाउन के चलते लोगों का मनोरंजन करने के लिए दूरदर्शन ने 90 के दशक के सबसे चर्चित टेलीविजन धारावाहिक 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण शुरू किया। सालों बाद भी दोनों का क्रेज लोगों के बीच खूब देखा गया। लॉकडाउन के बीच शुरू हुए महाभारत के प्रसारण से उसके सभी स्टार्स की जानकारियां वायरल होने लगीं।

PunjabKesari

वहीं अब इसी बीच सोनू निगम का नाम भी इससे जुड़ गया है। सोनू निगम का सालों पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं और महाभारत का टाइटल ट्रैक गा रहे हैं। सोनू निगम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनू निगम महाभारत का टाइटल ट्रैक 'अथ श्री महाभारत कथा' गा रहे हैं। वीडियो को सोनू निगम ने खुद ही अपने यूट्यूब चैनल पर  शेयर तिआ है। सोनू का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो है, जिसे फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि ये वीडियो साल 1989 का है। सोनू ने आधारशिला अवॉर्ड्स फंक्शन में ये परफॉर्मेंस दी थी। ये फंक्शन इंदौर के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस आयोजन में महाभारत के निर्देशक बीआर चोपड़ा, कलाकार पुनीत इस्सर, रूपा गांगुली भी मौजूद थे। सोनू ने इन सभी के सामने ये परफॉर्मेंस दी थी। इस दौरान तक सोनू निगम की बॉलीवुड में एंट्री नहीं हुई थी।

PunjabKesari

 महाभारत के बारे में तो 90 के दशक में शुरू हुई बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बनी 'महाभारत' का पुनःप्रसारण कोरोना काल में किया गया। जिसे एक बार फिर से लोगों ने खूब पसंद किया। इसी के साथ रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण भी किया गया था। दोनों को ही दर्शकों का एक बार फिर से वैसा ही प्यार मिला जैसा 90 के दशक में मिला था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

16 year old Sonu Nigam singing the song from Mahabharata 😍❤️. . . . #SonuNigam #Mahabharat

A post shared by Bollywood stardust (@bollywoodstardust_1) on May 7, 2020 at 6:50am PDT


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News