हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर भारत लौटे सोनू निगम, व्हीलचेयर पर बैठे आए नजर

2/21/2019 11:02:51 AM

मुंबई: बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम की तबीयत काफी दिनों से खराब थी, जिसके चलते इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मगर अब सोनू अस्पताल से डिस्चार्ज होकर भारत लौट आए हैं।

 

 

बुधवार को सोनू को पत्नी मधुरिमा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सोनू व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आए। 

 

 

बता दें कि पीठ दर्द में शिकायत के चलते सोनू को नेपाल के अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। वे नेपाल के पोखरा में म्यूजिकल कंसर्ट के लिए गए थे। कुछ दिन पहले सोनू को सी फू़ड से एलर्जी हुई थी, जिसकी वजह से उनकी आंख में एलर्जी हो गई थी।

 

 

तबीयत बिगड़ने के बाद सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिंगर के मुंबई में होने वाले शो को कैंसिल कर दिए गए थे।

 

Konika