कोरोना मरीजों की मदद के लिए मैदान में उतरे सोनू निगम, पीड़ितों को मुफ्त में मुहैया करवाएंगे पोर्टेबल ऑक्‍स‍िजन सिलिंडर

5/1/2021 4:41:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में कोरोना संकट के बीच एक के बाद एक सेलिब्रेटी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहा है। अब म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर सोनू निगम कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए हैं। वह कोरोना पीड़ितों को पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर बांटेंगे। उनके इस फैसले की हर कोई सराहना कर रहा है।

 


इस संबंध में सोनू निगम ने कहा, अभी मरीजों को पोर्टेबल ऑक्सीजन की जरूरत है ताकि वह कभी भी ऑक्सीजन सिलिंडर इधर- उधर कैरी कर सके।  वह कोविड 19 मरीजों के बीच ऑक्सीजन की आपूर्ति पहुंचाने के लिए पूरे शहर में एंबुलेंस की मदद करेंगे, ताकि मरीजों को आपातकालीन स्थिति में ऑक्सीजन पहुंचाया जाए सके।

 


सिंगर ने आगे कहा, 'अस्पताल के बेड या ऑक्सीजन कॉन्सेंटेटर उपलब्ध नहीं होने पर गंभीर रोगी को ऑन-डिमांड ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रदान कर सकते हैं। ये ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर पूरे शहर में एंबुलेंस के जरिए पहुंचाए जाएंगे।' 
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा, इस मुश्किल समय में एकजुट होने की आवश्यकता है। आइए हम आगे आएं और अपनी क्षमता के हिसाब से लोगों की मदद करते हुए जीवन बचाने के लिए एक दूसरे का हाथ पकड़ें।

 

Content Writer

suman prajapati