''धाकड गर्ल'' कंगना के सपोर्ट में उतरे सोनू निगम, संजय राउत पर कसा तंज, बोले ''शर्मनाक..महिलाओं के प्रति नफरत दर्शाता है''
9/7/2020 2:28:51 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी बयानबाजी को लेकर खूब चर्चा में हैं। कंगना की मुंबई वाली बात को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने आपत्ति जताई थी और उसके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। दोनों के बीच की ये बहसबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इन सब के बीच कोई कंगना का सपोर्ट कर रहा है तो कोई संजय राउत की निंदा कर रहा है। लेकिन कंगना को बड़ी संख्या में फैंस और कई स्टार्स का सपोर्ट मिल रहा है। हाल ही में सिंगर सोनू निगम ने भी कंगना के पक्ष में अपनी बात रखी है और संजय राउत की टिप्पणी की निंदा की है।
सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो हरामखोर शब्द को बार-बार दोहरा रहे हैं। ऐसा लग रहे हैं जैसे नो शिवसेना सांसद पर निशाना साध रहे हों। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “कंगना? सच में? शर्मनाक…ये महिलाओं के प्रति नफरत दर्शाता है। सॉरी कंगना।” 
बता दें इससे पहले, रणवीर शौरी, अनुभव सिन्हा और दीया मिर्जा जैसे कई स्टार्स शिवसेना नेता के बयान की निंदा कर चुके हैं।
बता दें बीते दिनों संजय राउत ने कहा था कि कंगना को मुंबई में आने की जरूरत नही है, उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उसका खर्च हम देंगे। तो इस पर कंगना ने पलटवार करते हुए कहा ‘संजय जी मुझे अभिव्यक्ति की पूरी आज़ादी है। मुझे अपने देश में कहीं भी जाने की आज़ादी है। मैं आज़ाद हूं, मैं 9 सितंबर को आ मुंबई आ रही हूं। उखाड़ लो मेरा क्या उखाड़ना है।